Type Here to Get Search Results !

जलदाय विभाग भर्ती 2024 :- राजस्थान जल विभाग में 9 से 10 हजार तक तकनीकी कर्मचारियों की अति शीघ्र होगी भर्ती

 


WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Instagram GroupFollow Me





जलदाय विभाग भर्ती 2024 :- राजस्थान जल विभाग 9 से 10 हजार तक तकनीकी कर्मचारियों की अति शीघ्र होगी भर्ती





नई भर्ती के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया, मुख्य अभियंता प्रशासन दिनेश गोयल ने वार्ता में किया खुलासा मुख्य अभियंता प्रशासन दिनेश गोयल से 31 जुलाई को वार्ता हुई। वार्ता का प्रारंभ संयुक्त संघर्ष समिति के साथ हुए समझौते को लेकर हुआ। संगठन से मुख्य अभियंता ने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार समझौते का मान रखेगी।


प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री एवं संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य बाबूलाल यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि 31 जुलाई को तकनीकी कर्मचारियों के 21 सूत्री मांग पत्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मुख्य अभियंता ने सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाकर प्रस्ताव तैयार करके राज्य सरकार को अतिशीघ्र भेजा जाएगा। जिसमें जलदाय विभाग में तकनीकी पदों पर 9 से 10 हजार की संख्या में नई भर्ती की जाएगी।


जिसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाया जा चुका हैं एवं 9 मार्च, 2024 को कार्मिक विभाग से निकले हुए तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति आदेशों का परीक्षण करवाने के लिए मुख्य अभियंता द्वारा पुनः स्मरण पत्र राज्य सरकार को लिखा जाएगा। वार्ता बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। वार्ता में प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ प्रांतीय नल मजदूर इंटक तकनीकी कर्मचारी संघ एवं संयुक्त संघर्ष समिति के सभी तकनीकी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इसके बारे में सक्षम स्तर पर चर्चा कर- के उचित एवं सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।






WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Instagram GroupFollow Me




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad