Type Here to Get Search Results !

Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 :- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2024 जाने पात्रता, लाभ और योजना का सम्पूर्ण विवरण.. यहां से करें फॉर्म अप्लाई

 

WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Instagram GroupFollow Me



Mukhyamantri Pashudhan Vikas Yojana 2024 :- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2024 जाने पात्रता, लाभ और योजना का सम्पूर्ण विवरण.. यहां से करें फॉर्म अप्लाई




झारखंड सरकार द्वारा किसानों को पशुपालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत किसानों को दुधारू पशु खरीदने के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के तहत आवेदन करके किसान दुधारू पशुओं की खरीद के लिए सब्सिडी प्राप्त करके आजीविका का अतिरिक्त साधन प्राप्त कर सकते हैं।


मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए की है। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के माध्यम से किसानों को पशुपालन के लिए राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इस योजना का लाभ राज्य के किसान, विधवा महिला, विकलांग आदि को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसान वर्ग के अनुसार सब्सिडी का निर्धारण किया गया है।


  

                     🔸OverView🔸


योजना का नाममुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2024
किसने आरंभ कीझारखंड सरकार
लाभार्थीझारखंड के पशुपालक
उद्देश्यकिसने की आय को बढ़ाना
आधिकारिक वेबसाइटanimalhusbandry.jharkhand.gov.in
साल2024-25
राज्यझारखंड
आवेदन का प्रकारऑनलाइन / ऑफलाइन



                     🔸योजना विवरण🔸

 

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किसानों को राज्य सरकार की ओर से 50% से लेकर 90% तक अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार की ओर से लगभग 660 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। झारखंड सरकार की ओर से इस योजना के तहत गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि को शामिल किया गया है। पात्र लाभार्थी योजना के तहत आवेदन कर पशुपालन के लिए अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


          🔸 योजना की विशेषताएं व लाभ🔸

 मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का संचालन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड द्वारा किया जा रहा है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किसानों को पशुपालन के लिए सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के क्रियान्वयन के लिए झारखंड सरकार द्वारा 660 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के तहत जरूरतमंद महिलाओं और निराश्रितों को 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।
  • अन्य किसानों को इस योजना के तहत 75 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत महिला किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत लाभुकों को गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन एवं सुअर पालन आदि के लिए अनुदान का लाभ दिया जाएगा।
  • पशुधन विकास योजना का क्रियान्वयन किसानों एवं पशुपालकों को दी जाने वाली अनुदान राशि को सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित करके किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के लाभ
  • इस योजना से किसानों की आय बढ़ेगी।
  • इसके अलावा किसानों को आजीविका का साधन भी मिल सकेगा।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को दुधारू पशु खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अलावा अन्य जातियों के लिए राज्य सरकार द्वारा 75% अनुदान निर्धारित किया गया है।
  • झारखंड सरकार ने पशुओं के स्वास्थ्य के लिए एम्बुलेंस सुविधा तथा उच्च गुणवत्ता वाली डायग्नोस्टिक एवं अन्य जांच प्रयोगशाला और मोबाइल पशु चिकित्सा क्लिनिक शुरू करने का निर्णय लिया है।
  • पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, कांके में 28.69 करोड़ रुपये की लागत से वैक्सीन दवा उत्पादन एवं प्रयोगशाला का विकास किया जा रहा है।
  • इस प्रयोगशाला में लगभग 1 करोड़ औषधि टीके निर्मित किये जायेंगे


                     🔸 योजना का उद्देश्य 🔸


झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना शुरू करने का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से किसानों, विधवा महिलाओं, विकलांगों आदि को दुधारू मवेशी खरीदने के लिए लाभ प्रदान किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें 50% से 90% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना के सफल संचालन के लिए सरकार द्वारा 660 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है ताकि लाभार्थियों को आसानी से सब्सिडी उपलब्ध कराई जा सके। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सरकार द्वारा गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन आदि को शामिल किया गया है, इन पशुओं के लिए ही सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इस योजना से पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी और वे बेहतर जीवन जी सकेंगे।


                     🔸पात्रता क्या है🔸


  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड का लाभ पाने के लिए आवेदक झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक पशुपालक या किसान होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक के पास पशुपालन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज तथा स्थान, पानी आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जो इस योजना की पात्रता एवं शर्तों को पूरा करते हैं।


                    🔸आवश्यक दस्तावेज🔸

 

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2024 के लिए यदि आप भी पंजीकरण करना चाहते हो तो आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जो की निम्नलिखित है –

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. राशन पत्रिका
  4. जाति प्रमाण पत्र
  5. मूल निवास प्रमाण पत्र
  6. पासपोर्ट आकार का फोटो
  7. विकलांग प्रमाण पत्र
  8. विधवा प्रमाण पत्र
  9. बैंक खाता विवरण


                     🔸आवेदन कैसे करे..🔸



यदि आप मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस को फॉलो करें –


  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड का लाभ पाने के लिए आवेदक को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पशुपालन विभाग कार्यालय में जाना होगा।
  • कार्यालय में जाकर आपको वहां से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र के साथ मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
  • अब आपको यह आवेदन पत्र पशुपालन विभाग कार्यालय में ही जमा करना होगा, जहां से आपने इसे प्राप्त किया था।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  • आवेदन सत्यापित होने के बाद आपको योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा
  • फॉर्म भरने से संबंधित ज्यादा जानकारी जानने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल New Sarkari Yojana पर पूरा वीडियो देखें



                     🔸महत्वपूर्ण लिंक्स🔸


Offical Website :- Click Here 

पूरी जानकारी YouTube पर देखें :- Click Here




WhatsApp GroupJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Instagram GroupFollow Me


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad